आर सी मेहता बने अंतराष्ट्रीय संस्था जे.एस.जी.आई.एफ के उपाध्यक्ष

उदयपुर। सकल जैन समाज की सबसे बड़ी अंतरास्ट्रीय संस्था जैन सोश्यल ग्रुप इंटर नेशनल फ़ेडरेरशन के वर्ष 2025 -27 के लिये चुनाव मुंबई के मानव सेवा संघ के सभागार में चुनाव अधिकारी पंकज भाई संघवी के नेतृत्व में सम्पन्न हुये। जिसमें उदयपुर के मेवाड़ रिज़न के पूर्व चेयरमैन आर.सी.मेहता को जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी के अध्यक्ष अनिल सांखला ने बताया कि 510 से अधिक ग्रुप्स एवं एक लाख से अधिक दम्पति सदस्यों की अंतरास्ट्रीय संस्था जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फ़ेडरेरशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आर.सी.मेहता को निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया है जिसके लिये मेवाड़ रीजन गौरवान्वित है।
ग्रुप के सचिव मनोज सिंघवी ने बताया कि मेहता मेवाड़ रीजन एवं फ़ेडरेशन में विभिन्न पदों पर रह कर अपना योगदान दिया है एवं पिछले 28 वर्षाे से जैन सोश्यल ग्रुप से जुड़े हुये है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!