फतहनगर में आज होगा दशहरा महोत्सव में रावण दहन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के बाद प्रति वर्ष दशहरा पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम इस बार नगरवासियों को देखने को नहीं मिले। पालिका ने इस बार एक दिवसीय कार्यक्रम ही रखा है। कार्यक्रम के अनुसार दशहरा महोत्सव के तहत मंगलवार को रावण,कंुभकरण एवं मेघनाद के पुतलों का आतिशी दहन किया जाएगा। अखाड़ा मंदिर से सायं 4 बजे शोभायात्रा रवाना होगी तथा अखाड़ा प्रदर्शन के साथ ही शोभायात्रा आयोजन स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर पहुंचेगी जहां शाम 6 बजे आतिशबाजी शुरू होगी तथा इसके बाद सवा सात बजे रावण सहित तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा। तीनों ही पुतलों को तैयार किया जा रहा है। दहन स्थल की बेरिकेटिंग भी की जा रही है। इधर मंगलवार को सायं 4 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला जाएगा। पथ संचलन सायं 4 बजे सरदार पटेल स्टेडियम से रवाना होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!