बाठरडा खुर्द गांव में शक्तिपीठ महाकाली माता की 35 वीं विशाल शोभायात्रा निकाली

नवरात्रि महोत्सव में दुर्गा अष्टमी पर हुए इस आयोजन में सैंकडों लोगों ने भाग लिया, रात्रि 2 बजे हुई महाआरती,14 सफेद घोड़ों ने शोभायात्रा की अगुवाई की,करतब दिखाए
दुर्गा अष्टमी के अवसर पर रविवार को देर रात्रि वल्लभनगर तहसील के बाठरडा खुर्द गांव में महाकाली नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा शक्तिपीठ महाकाली माता की 35वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित मां काली का मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई रात्रि 2रू00 बजे कालिका माता मंदिर पहुंची ।अष्टमी पर हुए इस आयोजन में सैंकडों लोगों ने भाग लिया । पिछले 35 वर्षों से लगातार कालिका मां की शोभायात्रा निकाली जा रही है ।महाकाली मां की तस्वीर को फूलो से सुसज्जित रथ में ढोल नगाड़ों के साथ विराजित कर यात्रा कालिका माता मंदिर प्रांगण से शुरू की गई रथ यात्रा शाम 7रू15 बजे महाकाली मंदिर प्रांगण से शुरू हुई जो खेड़ा बस्ती , पतवारी चैक,भगवा चैक, ठाकुर जी मंदिर ,वासुदेव चैक गाडरी बस्ती होते हुए रात्रि करीब 2रू00 बजे मंदिर पहुंची । जगह-जगह भक्तों ने स्वागत में पलक पांवडे बिछाते हुए शोभायात्रा में मां काली की झांकी का स्वागत किया ,फूल माला, प्रसाद, धूप, नैवेद्य भेंट कर मां के दर्शनों किए । बच्चों, महिलाओं,युवाओं में विशेष उत्साह दिखा। रथ में विराजित मां की झांकी के आगे युवा और महिलाए दो डीजे की धुन पर चले मां के भजनों पर श्रद्धापूर्वक नृत्य हुए चल रहे थे। भगवा चैक में सजे धजे 14 सफेद घोड़ों ने शोभा यात्रा की अगुवाई की वे दो पैरों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। रथ यात्रा में सभी पुरुष मेवाड़ी पोशाक सफेद धोती कुर्ता और पाग व मोठड़ा पहनकर शामिल हुए वहीं महिलाएं लाल रंग की साड़ी में घूमर नाचे करते हुए चल रही थी। धार्मिक भजनों पर युवा, युवतियां ,महिलाएं, बच्चे खूब नाचे । पूरा गांव महाकाली माता के जयकारों से गूंज उठा । शोभा यात्रा में माता की झांकी के स्वागत में ठाकुर जी मंदिर को रंगोलि एवं केले के पत्तों से सजाया गया जैसे ही रथ यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची भक्तों द्वारा उड़ाई गुलाल से आसमान रंगीन हो गया, ठाकुर जी मंदिर चैक में सभी ने गरबा और घूमर नृत्य किया। यात्रा में गांव की बहन बेटियों सहित आसपास के गांव से भी अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। रात्रि 2 बजे शोभा यात्रा के कालिका माता मंदिर पहुंचने पर महा आरती की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!