राम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से पहुंचे अयोध्या

– राज्यपाल और सीएम योगी ने तिलक लगाया, 24 लाख दीपक जलेंगे
– अयोध्या में आज 19 झांकियां निकाली गईं
अयोध्या।  अयोध्या में 11 नवंबर यानी आज शाम 7वीं बार दीपोत्सव होगा। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीपक जलाए जाने का विश्व रिकॉर्ड बनना है। इसके लिए 24 लाख दीपक बिछाए गए हैं। भगवान राम मां, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से दोपहर में रामकथा पार्क में उतरे। वहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ पहले से मौजूद थे। उन्होंने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्हें तिलक लगाया और आरती उतारी। इससे पहले आज सुबह रामायण के प्रसंग पर आधारित झांकी निकाली गई। इस दौरान बारिश भी शुरू हो गई। कलाकर बारिश में भीगते नृत्य करते दिखे। पिछली बार सरयू तट पर 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है।
झांकियों में राम जन्म से लेकर राम राज्य अभिषेक तक की यात्रा
अयोध्या में आज 19 झांकियां निकाली गईं। झांकियों के जरिए भगवान राम के जन्म काल से लेकर राम राज्य अभिषेक तक की यात्रा दिखाई गई है। इसमें रामायण कालीन शिक्षा, दक्षिण से लेकर उत्तर तक के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, भयमुक्त समाज, बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम-सीता विवाह, बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन और पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु, पुष्पक विमान, बेहतर हवाई यात्रा कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग, बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप, लंका दहन, भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई आदि का संदेश दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!