प्रतापगढ़,19 जून। जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया जिले में समुचित स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरनोद पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां शौचालय, साफ सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा से पूछा।
जिला कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक प्रभाग का निरीक्षण किया और मरीजों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, डॉक्टर्स और स्टाफ को निर्देशित किया की आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।
