भीलवाड़ा में पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ से अधिक की चांदी

उदयपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत पुलिस द्वारा की जा रही सक्रियता के चलते बुधवार को भीलवाड़ा शहर की  प्रताप नगर थाना पुलिस ने श्रीनाथ ट्रावेल्स एजेंसी की बस से पच्चीस पार्सल में रखी 293 किलो से अधिक चांदी की सिल्लियां बरामद की। इन सिल्लियों की बाजार कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी आयकर विभाग एवं वाणिज्य कर विभाग को दे दी गई है। पुलिस ने बस चालक मेहसाणा निवासी अनिल कुमार, हिम्मत नगर निवासी फिरोज खान, धौलपुर निवासी कुरियर बाॅय छोटू उर्फ शिवा और आगरा मूल के संजय कॉलोनी भीलवाड़ा निवासी दीपू को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!