फूलचंद पोखरना अध्यक्ष, राजेश सामर महामंत्री एवं अशोक खेरोदिया उपाध्यक्ष बने 

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान हिरण मगरी सेक्टर 4 उदयपुर के आज सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर फूलचंद पोखरना,महामंत्री पद पर युवा समाजसेवी राजेश सामर को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर पूर्व सरपंच अमरपुरा अशोक खेरोदिया और संस्थान की नवीन कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में विजय कुमार मेहता,संयुक्त मंत्री रमेश बोकडिया, कार्यकारिणी सदस्य के रूप मंे किरण नागौरी, जीवन सराफ, प्रकाश कोठारी, फतेहलाल सिंयाल को नियुक्त किया गया।
चुनाव संयोजक एवं पूर्व मंत्री महेंद्र पोखरना ने सभी का आभार व्यक्त किया, और संस्थान के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र धींग ने नवगठित कार्यकारिणी और पदाधिकारी का मोठडा और उपरना से स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संस्थान को उत्तरोत्तर प्रगति की ओर ले जाने हेतु संकल्प किया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ नवकार महामंत्र के जाप से हुआ एवं आभार नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अशोक खेरोदिया ने ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!