फार्मेसिस्ट दिवस पर रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में फार्मेसी विभाग द्वारा विश्व फार्मेसिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। फार्मेसिस्टों के समर्पण और सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए फार्मेसिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुषमा कुमावत सामाजिक कार्यकर्ता, विश्वास प्रजापत पार्षद नाथद्वारा और श्री वात्सल्य थे।
रंगोली प्रतियोगिता में विक्रम एवं कृष्णा सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया , सिमरन एवं गुंजन दूसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रस्तुतीकरण में मदन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, तरुण चौधरी दूसरे स्थान पर रहे, और धनराज  एवं सागर ने तीसरे स्थान को प्राप्त किया। अतिथियों ने छात्रों को भविष्य में फार्मेसी के क्षेत्र में करियर के संभावनाओं और संभावित पथों के बारे में मार्गदर्शन दिया। समारोह में कॉलेज की सीएमडी डॉ सीमा सिंह,  फार्मेसी प्रिन्सिपल गजाराम उपस्थित थे अंत में, सभी छात्र और स्टाफ सदस्यों ने फार्मेसिस्ट की शपथ ली।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!