प्रशांत महासागर में गिर सकता है चंद्रयान-3 का हिस्सा

– पृथ्वी के वातावरण में लौटकर हुआ नियंत्रण से बाहर
लाइव राजस्थान. नई दिल्ली।  चंद्रयान-3 को लॉन्च करने वाले लॉन्च व्हीकल का एक हिस्सा नियंत्रण से बाहर हो गया है। यह पृथ्वी के वातावरण में फिर से प्रवेश कर गया। इसकी जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बुधवार को दी। अनियंत्रित होने वाला हिस्सा लॉन्च व्हीकल की क्रायोजनिक अपर स्टेज थी, जिसने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को तय कक्षा में स्थापित किया था। यही हिस्सा बुधवार 15 नवंबर की दोपहर 2.42 बजे पृथ्वी के वातावरण में दाखिल हुआ। इसके अनियंत्रित होने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। आशंका है कि यह उत्तर प्रशांत महासागर में गिरेगा। इसका फाइनल ग्राउंड ट्रैक भारत के ऊपर से होकर नहीं गुजरा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!