फतहनगर। नगर के गुलाब ग्लोरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शीतकालीन अवकाश से पूर्व शनिवार को क्रिसमस डे एवं तुलसी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं सांता क्लाॅज बनकर आए। इसी के साथ ही माता तुलसी को चुनरी ओढ़ा कर आरती की गई। तुलसी के महत्व के बारे में बताते हुए वक्ता ने अवगत कराया कि प्रभु को तुलसी प्रिय है। हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए क्योंकि तुलसी के पौधे के अंदर बहुत से गुण होते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ता है। तुलसी का औषधि के रूप में बहुत ही उपयोग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्या अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रिंसिपल उदिता दे,प्रधानाध्यापक आर के जगीर,सुरेश चैधरी, लक्ष्मी नारायण सालवी आदि उपस्थित थे।
क्रिसमस एवं तुलसी दिवस का किया आयोजन
