थाना फतहनगर सर्कल में अवैध शराब के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

-50 लीटर देशी हथकड शराब व 3 हजार वास नष्ट एंव शराब बनाने वाली 3 भटियां नष्ट
फतहनगर। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चलाये जा रहे चुनाव आंचार संहिता की पालना हेतु एवं अवैध शराब मादक पदार्थ व हथियारो की धरपकड अभियान के लिए थानाधिकारी डी.पी.दाधिच जाप्ते सहित गश्त करते हुए सनवाड चोराहा पहुंचा जहां जरिये मुखबिर इत्तला दी कि ग्राम देव जी का खेडा के मनोहर सिह पिता भंवर सिह के खेत मे एकांन्त मे जहां पेडो का झुरमुट होकर एक छपरा बना हुआ है उसके पास मनोहर सिह ने अवैध हथकड शराब बनाने की भटटी लगा रखी है। अवैध हथकड शराब का निर्माण कर आस पास के लोगो को बेचता है। सुचना मुखबिर की पुख्ता होने से थानाधिकारी मय जाप्ते के ग्राम देव जी का खेडा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर मनोहर सिह के खेत पर पहुंचा जहां गेहु की फसल के पास एक स्थान जो कि पेडो से आच्छादित होकर छुपाव मे है एक छपरा बना हुआ जो चारो तरफ से खुला है। उक्त व्यक्ति भटटी में आग लगा कर बडे ढकचे नुमा बर्तन को पाईप से जोडकर आगे लगी नली के सामने बर्तन रख कर द्रव पदार्थ इकठा कर रहा है। पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की जिसे यथावत बने रहने की हिदायत दी। उक्त व्यक्ति पास ही रखा 3 जरीकनो मे भरे द्रव पदार्थ के बारे मे व उसके कार्य के बारे मे पुछा तो उसने बताया कि मैं महुए व अन्य पदार्थों की सहायता से किण्वन व भटटी से वाष्पन कर हथकड शराब तैयार कर रहा हूं तथा में इस हथकड शराब को 150 रूपये प्रति लीटर बेचता हूं। उक्त व्यक्ति को गिरफतार कर मौके पर 50 लीटर शराब जप्त की। वाष्पन के लिए काम मे लिऐ जा रहे ढकचे व पाईप को जप्त किया गया व शराब बनाने वाली 3 भटियों को नष्ट किया एवं करीबन 10 प्लास्टीक ड्रम में भरा हुआ 3 हजार लीटर वाश नष्ट किया गया। उक्त नष्ट किया हुआ वाश कच्चा माल में मरे हुए चुहें तथा जुतें चप्पल व काफी गन्दगी निकली। बाद पुछताछ व नष्ट भटिया एवं वाश के मनोहर सिहं को गिरफतार किया गया। जिसमें अनुसंधान जारी है।

फोटोः1 संलग्न

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!