महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती 22 को पूरे शहर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जगह जगह पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

उदयपुर 11 मई / मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर की ओर से आगामी 22 मई  ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर पूरे शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में हर वर्ग, समाज की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके गुरूवार को राजपूत समाज की मीटिंग बी एन स्कूल स्थित प्रताप चैक पर संपन्न हुई। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष उदयपुर शहर चंद्रवीर सिंह करेलिया ने बताया की पिछले वर्ष की प्रताप जयंती अभूतपूर्व रही थी उसी को आगे और नई ऊंचाई पर ले जाने हेतु समाज के वरिष्ठ जन युवा और जनाना सरदारों ने इस बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ केसर सिंह जी भूरिया ने की और अपनी तरफ से आह्वान किया युवा पीढ़ी को के प्रताप के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें। इस बैठक में करण सिंह सेमारी ने युवा वर्ग को प्रेरित किया कि सभी अपने अपने स्तर पर जयंती के प्रचार प्रसार पर पूरी मेहनत करे। प्रेम सिंह मदारा ने प्रताप जयंती के आज के स्वरूप को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए युवाओं को मार्गदर्शन दिया और आशा करी की  इस वर्ष की प्रताप जयंती नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी जिससे हमारे शहर प्रदेश और देश का नाम ऊंचा होगा। इस बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत , नरपत सिंह जोगरास, महेंद्र नाथ फलीचड़ा , मेवाड़ क्षत्रिय महासभा गिरवा अध्यक्ष शिवदान सिंह डाकनकोटडा, कमलेंद्र सिंह पवार ,नरेंद्र सिंह शेखावत, स्वमेंद्र सिंह काछोला, नवल सिंह जुड़, दिलीप सिंह बांसी, वीरेंद्र सिंह बोहेड़ा,महेंद्र सिंह पाखंड , देवेंद्रनाथ फलीचढ़ा, राम सिंह खेड़ा ,डॉ जितेंद्र सिंह मायदा, रणविजय सिंह पवार, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष जीवन सिंह सेनवारा, दिग्विजय सिंह तलावदा, सुखाड़िया विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुलदीप सिंह,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मयूरध्वज सिंह, देववृत सिंह तँवर,हेमेंद्र सिंह नवलसिंह गड़ा, रिपुदमन गगराना, नरपत सिंह बेमला, रणवीर सिंह पवार, लक्ष्मण सिंह सुलावास,गजेंद्र सिंह और जनाना में माया कुंवर चुण्डावत,रुनझुन सोलंकी इत्यादि ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!