उदयपुर: श्री वर्धमान जैन श्रावक समिति द्वारा महावीर भवन में ओलिजी महातप का दिनांक 25 मार्च से प्रारम्भ हुआ जो 02 अप्रैल तक निरन्तर चला जिसके सामुहिक पारणे दिनांक 03/04/2026 को प्रातः श्री संघ, चन्दन बाला महिला मंडल, पुष्प बहु मंडल, महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव की उपस्थिति में सम्पन्न हुऐ, सचिव संजय अलावत ने बताया कि इस बार ओलिजी तपस्वी करिब 41 एवं छुटकर करिब 20 तपस्वीयो द्वारा आयम्बिल किया गया, सभी तपस्वी को ससम्मान पारणा करवाते हुए बहुमान किया गया, अध्यक्ष आनंदी लाल बम्बोरिया ने बताया कि इस बार ओलिजी के लाभार्थी श्री प्रकाश चन्द जी पगारिया पुर्व न्यायधीश एवं परिवार है साथ ही आगे की ओलिजी लाभार्थी के रूप में श्रीमती आशा जी बाबेल ने अपनी सहमति दी, ओलिजी तपस्वी का एवं लाभार्थी परिवार का सोहनलाल भानावत, हिम्मत सिंह तलेसरा, महेन्द्र डागा, विनोद कदमालिया,ललित कोठारी, मदन सियाल, रोशन लाल कोठारी, रोशन लाल लोढ़ा, सुशीला पोरवाल, भगवती मेहता,सरिता कावडिया, मोनिका मांडावत, संदीप लोढ़ा, अभय कोठारी, भारती सेठ, रेणु कदमालिया, महावीर मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय अलावत सचिव गजेंद्र ओस्तवाल आदि गणमान्य द्वारा अभिनन्दन करते हुए सुख शाता की शुभकामनाएं दी।

