राजसमंद। प्रकृति समस्त प्राणियों के प्राणों का आधार हैं, आओ आज मिलकर हम इसका श्रृंगार करें। प्रकृति से ही संस्कृति जीवित रहती हैं संस्कृति से संस्कारों का निर्माण होता हैं। पेड़ लगाना जितना महत्वपूर्ण हैं उससे ज्यादा महत्वपूर्ण उसका संरक्षण और रखरखाव करना हैं।
उक्त विचार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला परिषद राजसमंद के तत्वाधान में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित पर्यावरण महोत्सव में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन ने व्यक्त किए।
एसीईओ जिला परिषद भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस पर नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 105 पौधों का रोपण किया गया। पोलोटेकनिक कॉलेज ने सारसंभाल की जिम्मेदारी ली।
नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों के प्रक्षिषण के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग से प्रोग्रामर द्वारा साइबर क्राइम और मोबाइल सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मोबाइल द्वारा घटित साइबर क्राइम और उनसे सुरक्षित रहने हेतु तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किए गए, साथ ही साइबर लॉ के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षणार्थियों को अवगत करवाया की मोबाइल टेक्नोलॉजी ने भले ही कार्य को सरल और अतिशीघ्र संपादित करने के कारण प्रयोग में लिया जा रहा है लेकिन सुरक्षा के साथ मोबाइल काम में नही लेने पर हैकर द्वारा मोबाइल हैक कर साइबर क्राइम किया जा सकता है, इसीलिए सभी सावधानी से प्रयोग करे।
राजिविका प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा ने कहा कि सांसों की डोर यदि सुरक्षित रखनी हैं तो पेड़ों की डोर लगानी होगी। केवल मानव जाति के लिए ही नहीं समस्त सृष्टि के लिए वृक्षारोपण करना हैं।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी राजेश जोशी गिरिराज आगाल लक्ष्मीलाल कुमावत कॉलेज प्रिंसिपल डी. ऐन. चौहान साहित्यकार नारायणसिंह राव जगदीश चंद्र व्यास सहित 92 नव नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी एवं पोलोटेकनिक कॉलेज स्टाफ उपस्थित था।
राज्य ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी 8 जून को नाथद्वारा में
राज्य ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी जल संसाधन इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन 8 जून को नाथद्वारा दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी अति. जिला कलक्टर राम चरन शर्मा ने दी।
उन्होने बताया कि राज्य ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी 8 जून को दोपहर 1 बजे राजकीय वाहन द्वारा बांसवाड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 4 बजे नाथद्वारा पहुंचेंगे। इसके बाद सांय 5 बजे ग्राम मोलेला नाथद्वार में महाराणा प्रताप चौराहे पर महाराणा प्रताप एवं राणा पूंजा की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि 9.15 बजे नाथद्वारा से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।