राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसंबर को 

नोडल अधिकारी ने ली बैठक
उदयपुर, 7 दिसंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश के अध्यक्ष के निर्देशन में आगामी 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में नोडल अधिकारी व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती संदीप कौर ने उदयपुर न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायिक अधिकारीगण की बैठक ली। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।
प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण पर चर्चा हुई। साथ ही प्रतिदिन न्यायालय में प्री-काउंसलिंग आयोजन की भी समीक्षा की गयी। वहीं राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम (एनआई एक्ट), धन वसूली, मामलों के संबंध में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.स. 3 द्वारा तालुका सलूंबर के बैंक अधिकारी एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक ली गई। मोटर दुर्घटना एवं दावा अधिकरण एवं श्रम न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण पर जोर दिया।
एडीजे शर्मा ने बताया कि यदि पक्षकार प्रकरण को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाना चाहते है वे जिस न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है उस न्यायालय में जाकर पीठासीन अधिकारी से निवेदन कर प्रकरण को नियमानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवार निस्तारित करवा सकते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!