उदयपुर। राजस्थान विधानसभा स्पीकर श्री सी पी जोशी से लेकसिटी उदयपुर व मेवाड़ की शान नन्ही शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने विशिष्ट मुलाकात की व अपने शतरंज के अनुभवों को साझा किया चैस इन लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि राजस्थान की सबसे कम उम्र की फेडरेटेड खिलाड़ी कियाना परिहार ने राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी साहब से मुलाकात कर उन्हें अपने प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया साथ ही आगामी माह में होने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं जिनमें फिडे रेटिंग के साथ-साथ एशियन व वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि कियाना होनहार खिलाड़ी के साथ-साथ विशिष्ट प्रदर्शन की भी धनी है हाल ही में हुए राज्य स्तरीय सब जूनियर व जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में अपनी उम्र से बड़ी आयु की इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में कियाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता लेक सिटी के सभी पदाधिकारी व राजस्थान राज्य शतरंज के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली व कार्यकारिणी सदस्य विकास साहू द्वारा कियाना को बहुत सारी ढेर शुभकामनाएं प्रेषित की गई इस अवसर पर कियाना के माता पिता जितेंद्र व मनीषा परिहार साथ में थे माननीय स्पीकर महोदय ने कियाना के प्रदर्शन पर भूरी भूरी प्रशंसा की व आने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन की बधाई प्रेषित की गई
विधानसभा स्पीकर से मिली नन्नी शातिर कियाना परिहार
स्पीकर महोदय ने कियाना के प्रदर्शन पर भूरी भूरी प्रशंसा की
