10 फरवरी से फतहनगर में होगी संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा

फतहनगर। धर्म नगरी फतहनगर की श्री द्वारिकाधीश मंदिर भूमि पर आगामी 10 फरवरी से 16 फरवरी तक संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

नगर के बागला परिवार द्वारा करवाई जा रही इस कथा में रामद्वारा चित्तौड़ के संत दिग्विजयरामजी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण का सौभाग्य मिलेगा। बागला परिवार के राधेश्याम बागला ने बताया कि 10 फरवरी को कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा अखाड़ा मंदिर से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। कथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चलेगी। कथा प्रसंग के तहत ही 12 फरवरी को शाम 7 बजे से गौ ऋषि प्रकाशदास महाराज की भजन संध्या होगी। 13 फरवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक प्रभु चारभुजा नाथ की गढ़बोर से फतहनगर पदरावणी होगी। 14 फरवरी को सायं 7.30 बजे से सुन्दरकाण्ड परिवार अयोध्या के कलाकारों के मुखारविंद से सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। 16 फरवरी को कथा समापन पर शाम 5 बजे से महा प्रसादी होगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!