उदयपुर, 2 जून। उच्च गुणवत्ता वाले साबुन उत्पादों के लिए प्रसिद्ध अमृत ऑयल्स एंड केमिकल्स द्वारा अपने डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर सहयोगियों के सम्मान में मेवाड़ पैलेस रिजॉर्ट में भव्य मेगा लकी ड्रा एवं व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 300 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर्स एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के प्रबंध निदेशक चंदन गुप्ता ने बताया कि व्यापारिक सहयोगियों की मेहनत, विश्वास एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस विशेष आयोजन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ मजबूत एवं दीर्घकालिक संबंध बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस विभाग के हिमांशु सिंह राजावत, पूर्व उपसभापति पारस सिंघवी तथा सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य रहे। अतिथियों ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कंपनी की विकास यात्रा एवं व्यापारिक सहभागिता की सराहना की। मेगा लकी ड्रा कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए लाखों रुपये मूल्य के आकर्षक पुरस्कार रखे गए। इनमें 4 मोटरसाइकिलें, 5 एयर कंडीशनर, 14 रेफ्रिजरेटर, 14 वॉशिंग मशीनें, 13 विदेश यात्राएं सहित मिक्सर, कंबल एवं अन्य कई उपहार शामिल रहे। विजेताओं को पुरस्कार वितरण कंपनी की सेल्स टीम के नेतृत्व में किया गया।
कंपनी द्वारा घोषित प्रमुख विजेता डीलर्स में भंवरलाल रंगलाल ऑयल्स प्रा. लि., उदयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बजरंग लाल हितेश कुमार, बीकानेर द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा गणपति ट्रेडिंग कंपनी, रावलामंडी तथा जे.डी. एजेंसी, खाजूवाला को भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर गजेंद्र विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सम्मेलन के दौरान व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें गीत-संगीत से सजी शाम का उपस्थित सभी अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल पालीवाल ने किया। सम्मेलन के समापन पर कंपनी प्रबंधन ने सभी व्यापारिक सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों के माध्यम से व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
अमृत ऑयल्स एंड केमिकल्स के मेगा लकी ड्रा में बरसे लाखों के इनाम, राजस्थानभर के 300 से अधिक व्यापारी हुए शामिल
