आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले खनि अभियंता को भेजा जेल

उदयपुर। आय से 170प्रतिशत अधिक सम्पत्ति अर्जित करने वाले सहायक खनि अभियंता ऋषभदेव हाल खनि अभियंता (सतर्कता) निदेशालय खान एवं भू विज्ञान विभाग राजस्थान को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। ट्रेप कार्रवाई के बाद इनके मकान की की गई सर्च तलाशी से अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।
भ्रष्टाचार निपरोधक ब्यूरो स्पेशल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि बद्री प्रसाद जागेटिया की रिपोर्ट पर 17 अक्टूबर 2013 को ट्रेप कार्रवाई के बाद कानोड़ व ऋषभदेव हाल हिरणमगरी सेक्टर 14 निवासीसहायक खनि अभियंता कानुवाड़ा ऋषभदेव हाल खनि अभियंता (सतर्कता) निदेशालय खान एवं भू विज्ञान विभाग राजस्थान धुुलेश्वर पुत्र नाना मीणा को घूस लेते गिरफ्तार किया था। उसके बाद ब्यूरो टीम ने सेक्टर 14 स्थित आवासीय मकान की सर्च तलाशी ली जहां पर 1889208 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना पाया गया। धुलेश्वर मीणा की आलोच्य अवधि 17 अक्टूबर 1992 से 17 अक्टॅूबर 2013 तक ज्ञात स्त्रोतों से आय 3325115 रुपए होकर अर्जित संपत्ति का मूल्य 7185940 रुपए एवं यह राशि 1797515 रुपए की पाई गई है। अत: अर्जित संपत्ति 170 प्रतिशत अधिक पाई गई। मूल आय घटाने के बाद भी आरोपी के पास 5658340 रुपए वैध आय से अधिक होना पाई गई है। आरोपी धुुलेश्वर को ब्यूरो टीम ने गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!