विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों को लेकर बैठक 4 अप्रैल को

डंूगरपुर, 01 अप्रैल/आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में 4 अप्रैल को प्रातः 11 जिला कलक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं को व्हील चेयर उपलब्ध कराये जाने पर चर्चा की जाएगी, जिसमें समस्त अधिकारीगण अपने-अपने विभाग में उपलब्ध अथवा लाभार्थियों को वितरित की गई व्हील चेयर जो आगामी विधानसभा आम चुनाव में उपयोग में ली जा सकें उसकी सूचना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये है। उन्होंने समस्त प्रभारी अधिकारी (विधानसभा आम चुनाव-2023 प्रकोष्ठ) अपने-अपने प्रकोष्ठ में आगामी दिनों में की जाने वाली कार्य योजना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!