महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी की बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पिकल बॉल, बॉक्स क्रिकेट व फुटबॉल मैदान की मिलेगी सुविधा
क्रिकेट स्टेडियम में लगेंगी फ्लड लाइटस्
उदयपुर, 4 सितम्बर। महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी की कार्यकारणी की 15वी बैठक  गुरूवार को जिला कलक्टर एवं सोसायटी के पदेन अध्यक्ष नमित मेहता के निर्देशन में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें खेलगांव परिसर में सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
युडीए आयुक्त व सोसायटी के पदेन उपाध्यक्ष राहुल जैन ने खेलगांव में उपलब्ध खेल सुविधाओं, प्रगतिरत कार्यों तथा भावी योजनाओं को लेकर बिन्दुवार चर्चा की। बैठक में खेलगांव में संचालित क्रिकेट स्टेडियम जो की प्रक्रति की वादियों के बीच विकसित है उक्त मैदान में फ्लड लाईटों की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया गया, ताकि रात्रिकालीन मैच भी हो सकेंगे। इसके लिए संबंधित ए.ई.एन को सौर उर्जा स्थापना कर मैदान में फ्लड लाईट विकास कार्य करवाये जाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त श्री जैन ने खेलगांव में यथाशीघ्र पिकल बॉल, बॉक्स क्रिकेट एवं फुटबाल मैदान की निविदा कार्यवाही कर कार्य पूर्ण करवाये जाने के भी निर्देश दिए। इससे तीन और नवीन सुविधा विकसित हो सकें। उक्त कार्य नवम्बर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेलगांव परिसर के बाहर स्थित मेरिज गार्डन के लिए विस्तृत तखमीना तैयार कर कार्यवाही करवाये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उक्त मैरीज गार्डन को यू.डी.ए स्तर पर तैयार कर संचालित करने तथा उससे होने वाली आय को खेलगांव में खेलो के विकास एवं मैरिज गार्डन के रखरखाव पर व्यय किया जाना तय किया गया।
बैठक में खेलगांव में हाल ही 7 करोड की लागत से निर्मित एथेलेटिक ट्रेक एवं हॉकी मैदान के समीप टॉयलेट ब्लॉक एवं चेंजींग रूम निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने तथा उन्हें नवम्बर माह तक पूर्ण कर लिए जाने पर भी चर्चा की गई। इस काम की कार्यकारी एजेंसी आर.एस.आर.डी.सी रहेगी। खेलगांव में नवीन योजना 25 एवं 50 मीटर शुटिंग रेंज एवं नवीन तीरंदाजी रेंज निर्माण कार्य हेतु स्थान चिन्हित किया जा चुका है जिसकी डी.पी.आर कार्यवाही हेतु उदयपुर शुटिंग एसोसिएशन एवं तीरंदाजी एसोसिएशन द्वारा विस्तृत डी.पी.आर तैयार कराई जाकर कार्य उदयपुर विकास प्रधीकरण द्वारा करवाया जा सकेगा। इसके लिए यु.डी.ए सहायक अभियन्ता एवं जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल को जिला संघ के साथ समन्वय कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। खेलगांव में रेंज निर्माण हो से उदयपुर जिले के शुटर्स को अन्य जिलों में प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पडेगा। उक्त रेंज का निर्माण अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मापदण्डों से करवाया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान तरणताल को ऑलवेदर तरतणताल एवं तरतणताल पर शेड निर्माण कार्य माह अक्टुबर में प्रारम्भ कर नवीन सत्र तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, कोषाधिकारी पार्थ शर्मा युडीए मुख्य लेखाधिकारी खुशबु चार्टड एकाउंटेट डी.एस बाबेल, एक्सईएन युडीए नीरज माथुर, बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत, आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक लालचंद वर्मा, युडीए एईएन राजीव गुप्ता, नगर निगम के अधिकारी, खेलगांव सोसायटी कन्सलटेंट आदि उपस्थित रहे।

नेहरू उद्यान का लोकार्पण शुक्रवार को
– म्युजिकल फाउण्टेन सहित 10 करोड़ के विकास कार्यों का भी होगा शिलान्यास
उदयपुर, 4 सितम्बर। विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान के जीर्णोद्धार और सुदृढीकरण कार्य के बाद लोकार्पण शुक्रवार सुबह 9.15 बजे होगा। इसी के साथ फतहसागर झील में म्युजिकल फाउण्टेन सहित करीब 10 करोड़ रूपए के अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी होगा।

उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि फतहसागर झील के मध्य लगभग 2.00 हैक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित नेहरू गार्डन द्वीप का हस्तान्तरण नगर निगम, उदयपुर से उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर को होने के उपरान्त मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत इसके जीर्णोद्वार हेतु प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए गए। वर्तमान में मौके पर सिविल कार्य, फुटपाथ, वॉटर बॉडिज, हेरिटेज स्ट्रक्चर, होर्टिकल्चर आदि का सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया गया है। उक्त कार्य के अन्तर्गत फतहसागर झील की अधिकतम भराव क्षमता को देखते हुए फुटपाथ के लेवल को भी ऊंचा किया गया है। नेहरू उद्यान द्वीप हेतु नौका संचालन का शुभारम्भ शुक्रवार को किया जाएगा। आयुक्त श्री जैन ने बताया कि नेहरू उद्यान के लिए नौका संचालन रानी रोड़ पर राजीव गाँधी स्मृति उद्यान के समीप स्थित ऑपन जिम पार्क पर निर्मित जेटी से किया जाएगा।

सतत् विकास समिति की बैठक 9 को
उदयपुर, 4 सितम्बर। जिला स्तरीय सतत् विकास लक्ष्य एवं निगरानी समिति डीएलएसआईएमसी की  छह माही समीक्षा बैठक 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में होगी। सदस्य सचिव डीएलएसआईएमसी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी पुनीत शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी अधिकारीगण एसडीजी वर्ष 2025 की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में लेकर उपस्थितहोवें।

बैठक 9 को
उदयपुर, 4 सितम्बर। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अंतर्गत गठित जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति बैठक 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभा कक्ष में होगी।
जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा ने बतायकि बैठक में जन्म – मृत्यु घटनाओं के रजिस्ट्रीकरण के क्रियान्वयन के समन्वय, पुनरावलोकन एवं रजिस्ट्रीकरण कार्य के मूल्यांकन व सुधार, जिले में जन्म, मृत्यु, मृत जन्म तथा विवाह की सभी घटनाओं का नियमित एवं शत प्रतिशत पंजीकरण एवं पीसीटीएस पोर्टल पर जन्म एवं मृत जन्म डेटा तथा निजी चिकित्सालय सूची पर चर्चा की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!