शहर को भी अयोध्या समान सजाने की तैयारी
उदयपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसका सीधा प्रसारण उदयपुर में बड़े परदे पर दिखाया जाएगा। इस दौरन उदयपुर के सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी—बडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी। मंदिरों में खास कार्यक्रम भी आयोजित होंगे तथा कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उदयपुर में होने वाली तैयारियों को लेकर जिला परिषद सभागार में बैठक आयेाजित हुई। जिसमें जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, नगर निगम मेयर गोविन्द टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, शहर विधायक ताराचंद जैन और निगम आयुक्त रामप्रकाश की मौजूदगी में चर्चा हुई।
अयोध्या की तरह सजाएंगे शहर को
बैठक में शहर के सभी मंदिरों की साफ—सफाई के अलावा सजावट रोशनी को लेकर ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि यह भी चर्चा हुई कि शहर को भी अयोध्या की भांति सजाया जाए। नगर निगम मेयर टांक ने कहा कि 22 जनवरी को निगम में अवकाश रहेगा। शहर ही नहीं, बल्कि पंचायत स्तर के मंदिरों को भी सजाया जाएगा और वहां आरती, प्रसाद तथा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण बड़े परदे पर दिखाया जाएगा
