सर्दियों में स्वेटर पाकर मुस्कुराए नन्हे मुन्ने

फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा, फतहनगर द्वारा द्वि दिवसीय कार्यक्रम में कंबल, स्वेटर एवं दरी पट्टी वितरण का कार्यक्रम किया गया। शाखा के अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि शाखा द्वारा रात्रि में मावली रेलवे स्टेशन, फतहनगर रेलवे स्टेशन, अस्पताल आदि जगह महावीर इंटरनेशनल की टीम ने जाकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान की। इसी कड़ी में संस्थान द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेलानेडा बड़गांव में 52 बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारी में बच्चों के लिए 20 दरी पट्टी प्रदान की गई। इस दौरान संस्थान के अजय जैन, अभिषेक बंसल, आयुष जैन, दिनेश गर्ग, विशाल सामोता, ऋषभ सेठिया, आशीष जैन, भावांशु सुराणा, महावीर हिंगड़ आदि सदस्य उपस्थित थे। इसी प्रकार से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरू की डांग (धनेरिया) के प्रधानाध्यापक प्रहलाद राय ने बताया कि भामाशाह महेंद्रसिंह झाला द्वारा 50 बालक-बालिकाओं को शीत ऋतु से बचने को लेकर ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर गोपालसिंह झाला, परसराम जाट, हेमेंद्रसिंह राठौर,शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु,शिक्षिका सुमन मीणा आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!