सलूम्बर। जिला पुलिस ने अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पहली कार्रवाई परसाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर की गई, जहां पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर से अवैध शराब की करीब 850 पेटियां बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
वहीं दूसरी कार्रवाई झल्लारा इलाके में की गई, जहां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक थार गाड़ी को रोककर जांच की। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला। यह कार्रवाई सलूम्बर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर साइबर सेल से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर अंजाम दी गई।
एसपी विशनाराम विश्नोई के निर्देशन में साइबर सेल, डीएसटी, सलूम्बर डिप्टी हेरम्भ जोशी और सराड़ा डिप्टी चांदमल के नेतृत्व में झल्लारा व परसाद थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि सलूम्बर पुलिस अवैध तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ पूरी सख्ती से अभियान चला रही है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
हाईवे से 1 करोड़ की शराब जब्त, थार से मिला डोडा चूरा
