लायन्स क्लब महाराणा का 25 वां पदस्थापना समारोह भव्य रूप से आयोजित

अच्छी  बाते बोलने पर वह वापस घूमकर आती है आप ही के पासः राजू मनवानी
उदयपुर। लायन्स क्लब के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन राजू मनवानी ने कहा कि दूसरों की गलतियों को माफ कर आगे बढ़ते रहना चाहिये। सदैव सुखी रहेंगे। जिसके लिये आप अच्छी बातें बोलेंगे वह घूमकर वापस आप ही के पास आयेगी।
वे आज लायन्स् क्लब महाराणा के रजत जयन्ती वर्ष के अवसर पर होटल योईस में आयोजित पदस्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने आप को कभी अन्डर एस्टीमेट करके नहीं चलना चाहिये। हमेशा अपनी प्रतिभा के अनुरूप कार्य करते रहना चाहिये। हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रहना चाहिये। युवाओं को आगे बढ़ाते हुए उनके हाथों में लायनवाद की कमान सौपनी चाहिये। अपने लिये जीना कोई जीवन नहीं है,दूसरों के लिये जीना चाहिये।
नयी कार्यकारिणी को कराया पदस्थापित- इस अवसर पर राजू मनवानी ने नयी कार्यकारिणी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव राजीव भारद्वाज, निवर्तमान अध्यक्ष अजय मेहता,वाइस प्रेसीडेन्ट प्रथम सी.के.आमेटा, वाइस प्रेसीडेन्ट द्वितीय योगेश चौधरी,जोइन्ट सेक्रेट्री विपिन लोढ़ा, कोषाध्यक्ष अशोक जैन ,सह कोषाध्यक्ष संजय कोठारी, टेमर व टेल ट्विस्टर रविश चौरडिया.,निदेशक मण्डल के सदस्य नीरज,चेतन,रविन ,प्रेम सिंह शक्तावत को पदस्थापित कराया। कार्यक्रम में पूर्व प्रान्तपाल अनिल नाहर ने नये सदस्यों डॉ. जगत शारदा एवं डॉ. अर्चना शारदा को शपथ दिला सदस्यता ग्रहण करायी।
समारोह को संबोधित करते नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि वे क्लब के इस रजत जयन्ती वर्ष में अनेक सेवा कार्यों से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जायेगा।
समारोह में क्लब के चार्टर अध्यक्ष सुभाष मेहता सहित क्लब के चार्टर सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहीद मेजर मुस्तफा की माता फातिमा बोहरा,पूर्व प्रान्तपाल आर.एल.कुणावत, अनिल नाहर,सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। प्रारम्भ में ध्वज वंदना लायन सुधा शर्मा ने प्रस्तुत की । ंधन्यवाद प्रेमसिंह शक्तावत ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मीता एवं विपिन लोढ़़ा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!