विद्यापीठ में पर्यावरण पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का करेंगे आगाज
उदयपुर में कल से होगा पर्यावरण विदों का जमावड़ा
उदयपुर 19 सितम्बर/ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू विश्वविद्यालय एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में भारत के जल संसाधनरू अतीत वर्तमान एवं भविष्य विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आगाज शनिवार को प्रातः 10 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में होगा। संयोजक डाॅ. युवराज सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी, जल पुरूष डाॅ. राजेन्द्र सिंह, न्यास के पर्यावरण विषय के राष्ट्रीय संयोजक संजय स्वामी, करेंगे।
कार्यशाला में भारतीय विश्वविद्यालय संघ की महासचिव प्रो. पंकज मित्तल, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से प्रो. सुरेंद्र सिंह, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, जयपुर के कुलपति प्रो. बलराज सिंह, बीकानेर से प्रो. चंद्रशेखर कच्छावा एल, नागपुर से प्रो. विजय घुगे, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक से प्रो. थंगावेल सेकर, इंद्र कुमार गुजराल पंजाब प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कपूरथला से डॉ. चंद्र प्रकाश, गोरखपुर विश्वविद्यालय से डॉ. अंकित सिंह छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से प्रो. शाक्य आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर से प्रो. शिव ओम सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ. रूपेश गुप्ता आदि अनेक प्रोफेसर, शोधार्थी, पर्यावरणविद, जल मित्र भाग लेंगे हैं। इस दो दिवसीय कार्यशाला में जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लेकर चिंतन मंथन होगा। भारत में जल के संरक्षण, संवर्धन, प्रदूषण मुक्त रखने हेतु विभिन्न सुझाव प्रस्तुत होंगे। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय भारत की जल नगरी उदयपुर में इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन में सहभागिता कर गौरव अनुभव कर रहा है। विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष तथा इस संगोष्ठी के संयोजक डाॅ. युवराज सिंह ने कहा है कि हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तथा कर्मचारी जल संचयन, प्रबंधन, पौधारोपण, स्वच्छता हेतु कार्य कर रहे हैं।
