अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में विधि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया   गया।

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजसमंद। अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में नाथद्वारा विधि महाविद्यालय एवं तालुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा के संयुक्त तत्वावधान में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन नाथद्वारा विधि महाविद्यालय उपली ओडन नाथद्वारा के परिसर में आयोजित किया गया। उक्त वाद विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक ‘‘भारतीय न्यायिक व्यवस्था में विधि महाविद्यालयों एवं स्थानीय प्राधिकरणों की भूमिका’’ रखा गया। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में कुल पॉंच टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम को बारी बारी से पॉंच-पॉंच मिनिट अपने विचार व्यक्त करने के लिए दिये गये। प्रथम चरण पूरा होने पर उक्त टीमों को पुनः पूरक रूप से अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया गया। इस वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णय के लिए 3 सदस्यों का एक पैनल बनाया गया जिसमें सचिव तालुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा सत्य प्रकाश त्रिपाठी, प्राचार्य विधि महाविद्यालय नाथद्वारा डॉं. हरीश कुमार एवं नरेन्द्र नारायण शर्मा थे। इस वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन नाथद्वारा विधि महाविद्यालय के व्याख्याता निधि जैन एवं हेमन्त गंगावत द्वारा किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अन्य अध्यापक अध्यापिकागण के साथ ही छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!