राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में लेकसिटी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित 10 पदक जीते

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 अगस्त। सातवीं राज्य स्तरीय सातवीं योगासन प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने 1 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित 10 पदक जीते हैं।
जिला योगासन संघ की अध्यक्ष डॉ. डिम्पल सोलंकी ने बताया कि जयपुर में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय सातवीं योगासन प्रतियोगिता में कोच कार्तिक योगी और हर्षल आचार्य के मार्गदर्शन में उदयपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिसमें सिद्धार्थ सोनी ने 1 स्वर्ण पदक, रणवीर सिंह-2 रजत एवं 1 कांस्य पदक, तनुष गुर्जर-2 रजत पदक, यशपाल सिंह-1 रजत एवं 1 कांस्य पदक, रुद्र प्रताप-1 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संघ के डॉ. भरत सिंह भाटी, डॉ. देवेंद्र सिसोदिया, सुरेश कुमार शर्मा, करणीपाल सिंह, हरविंदर सिंह, बलराम सिंह राजावत, विजय सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!