हिन्दू कांउसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा चौदह मंदिरों एवं दो समाजों की सभा में कलश पूजन एवं अक्षत वितरण किया गया

  • हिन्दू कांउसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित अयोध्या निमंत्रण अक्षत कलश यात्रा की झलकियां
  • सर्वाधिक संख्या के साथ भगवान स्वामीनारायण के तीन भव्य मंदिरों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
  • इस्कॉन मंदिर, दुर्गा मंदिर, शक्तिधाम मंदिर एवं जलाराम मंदिर में भारी संख्याबल रहा। हिन्दू मंदिर में भीड़ एवं श्रद्धा का अपार दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा।
  • श्री शिर्डी साईं बाबा मंदिर में महाराष्ट्रीयन विधि से गणपति प्रार्थना के साथ भव्य स्वागत एवं यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं के लिए सुंदर भोजन व्यवस्था की गई।
  • यात्रा का प्रथम पड़ाव भगवान कार्तिकेय मंदिर में था जहां बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। श्रद्धा एवं भावनाओं से परिपूर्ण लोगों में त्रिपुंड लगवाते समय भजन कीर्तन एवं निमंत्रण गीत के साथ बहती अश्रु धाराएं राम मंदिर के प्रति उनके भक्ति भावों को प्रकट कर रही थी। नवनिर्मित गणपति मंदिर में दक्षिण भारतीय पद्धति से यात्रा का स्वागत किया गया।
  • प्रेम एवं सम्मान से परिपूर्ण हमें विदेशी धरती पर मिले आतिथ्य के इस देशी अंदाज ने मन अत्यंत प्रफुल्लित कर दिया।
  • रास्ते में दोपहर होने पर एक गुजराती परिवार में कुछ देर के लिए भगवान एवं यात्रा में शामिल भक्तों को विश्राम कराया गया। हर मंदिर में भोजन प्रसाद एवं नाश्ते की व्यवस्था थी। अंतिम पड़ाव संघ शाखा के मकरसंक्रांति कार्यक्रम स्थल पर रहा जहां लगभग पांच सौ से अधिक संख्या थी। सेविका समिति की बच्चियों बहनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
  • विभिन्न भाषी हिन्दू समाज होने के कारण लोगों को जोड़ने के लिए कई भाषाओं में बोलना एवं समझाना जरूरी था।

 

-फोटो एवं समाचार श्रीमती दीक्षा भार्गव द्वारा उपलब्ध करवाएं गए

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!