कैलाश मेघवाल ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बताया भ्रष्टाचारी

नम्बर एक भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हैं कैलाश मेघवाल
बोल—पीएम को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल से बाहर करने को लिखेंगे पत्र
उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठतम नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल ने अपनी पार्टी के नेता केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उन्हें भ्रष्ट नंबर बताते हुए मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ​पत्र लिखने को कहा है।
भीलवाड़ा से अलग बने शाहपुरा जिले के कोठिया गांव में सोमवार को आयोजित मंसूरी समाज के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने केन्द्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को नंबर वन भ्रष्ट बताया। वह बोले कि मैं मोदी को चिट्‌ठी लिखने वाला हूं कि तुमने जिसको कानून मंत्री बनाया है, वह भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर था। तभी लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया था। गरीब और मजबूर लोगों को भी नहीं छोड़ा और उससे बचने के लिए राजनीति में आ गया। आज भी उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। मेघवाल के इस बयान से पार्टी में खलबली मच गई है।
राजस्थान के सीएम गहलोत को बताया बेहतर मुख्यमंत्री भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के केन्द्रीय नेता पर कटाक्ष ही नहीं किया, बल्कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बेहतर मुख्यमंत्री बताया। साथ ही कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भीलवाड़ा के बेहतर सांसद रहे। उनका कहना था कि जब डॉ. जोशी केंद्र सरकार में मंत्री थे, तब उनके प्रयासों से भीलवाड़ा को चंबल का पानी मिला, जो आज लोग पी रहे हैं। जोशी और मुख्यमंत्री गहलोत ने शाहपुरा का हमेशा भला किया।
अर्जुन मेघवाल की शाहपुरा क्षेत्र में सक्रियता शाहपुरा विधानसभा से इस बार कैलाश मेघवाल के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है, वहीं अर्जुन राम मेघवाल इस बार शाहपुरा क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार शाहपुरा से अर्जुनराम मेघवाल के खास कार्यकर्ता को भाजपा से टिकट मिलेगा। जिसके चलते वर्तमान विधायक कैलाश मेघवाल ने यह बयान दिया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं का भी यही कहना है कि 90 साल के विधायक मेघवाल का ​पार्टी इस बार टिकट काट सकती है, जबकि वह अभी भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसके चलते वह इस तरह का बयान दे रहे हैं।
गहलोत ने बताया था मददगार
कुछ दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की गिरती हुई सरकार को बचाने में कैलाश मेघवाल को मददगार बताया था। गहलोत के इस बयान के बाद से ही मेघवाल से पार्टी नाराज चल रही है। माना जा रहा है कि तभी से टिकट को लेकर संकट मंडराने लगा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!