पत्रकार सम्मान समारोह 18 मई को कोटा में, संघ के अ.भा. प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर उपस्थित रहेंगे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नारद जयंती पर विश्व संवाद केंद्र, उदयपुर में परिचर्चा 11 मई को
उदयपुर, 9 मई। विश्व संवाद केंद्र समिति उदयपुर की ओर से नारद जयंती के उपलक्ष्य में “जनजाति समाज के विकास में मीडिया की भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह परिचर्चा 11 मई, रविवार को प्रातः 10.30 बजे विश्व संवाद केंद्र, विद्या निकेतन सेक्टर 4 के सामने आयोजित होगी।

विश्व संवाद केंद्र समिति उदयपुर के सचिव प्रवीण कोटिया ने बताया कि इस परिचर्चा में वनवासी कल्याण आश्रम की अखिल भारतीय ग्राम विकास सह प्रमुख, स्तंभकार एवं बप्पा रावल मासिक पत्रिका की सम्पादिका डॉ. राधिका लड्ढा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह विद्या भारती जनजाति शिक्षा, राजस्थान क्षेत्र के सचिव नारायण लाल गमेती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 18 मई को कोटा में
विश्व संवाद केंद्र चित्तौड़ प्रांत द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रांत स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह इस वर्ष 18 मई को कोटा में आयोजित होगा। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सचिव प्रवीण कोटिया ने बताया कि इस समारोह में महर्षि नारद पत्रकार सम्मान 2025 के अंतर्गत छह श्रेणियों में चयनित पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा:
उत्कृष्ट स्तंभकार, उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार, उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब), उत्कृष्ट छायाकार (फोटो/वीडियो), उत्कृष्ट महिला/स्त्री सरोकार, उत्कृष्ट प्रिंट पत्रकार प्रत्येक चयनित पत्रकार को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान स्वरूप ₹11,000/- की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया
समारोह में पत्रकारों के नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो 10 मई 2025 तक भरे जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
सचिव प्रवीण कोटिया ने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों का अवलोकन वरिष्ठ पत्रकारों की चयन समिति द्वारा किया जाएगा। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से संघ के चित्तौड़ प्रांत में: अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, ब्यावर, प्रतापगढ़, सलूंबर, बारां व झालावाड़ जिले आते है, इन जिलों के पत्रकार इसमें भाग ले सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!