जिनिशा ने बढ़ाया गौरव

उदयपुर, 18 अप्रैल। हिरणमगरी सेक्टर 14 निवासी जिनिशा सोमपुरा ने सीबीएसई 10वीं कक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और समाज का गौरव बढ़ाया है। स्टेप बाय स्टेप हाई स्कूल की छात्रा जिनिशा शुरू से ही मेधावी रही है और अपनी मेहनत व लगन से यह शानदार सफलता हासिल की है।
जिनिशा के पिता प्रतीक सोमपुरा पेशे से शेफ हैं, जबकि माता मोनिका गृहिणी हैं। उनके दादा प्रकाशचंद्र सोमपुरा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त अभियंता हैं तथा दादी रमादेवी गृहिणी हैं। परिवार के संस्कार और मार्गदर्शन ने जिनिशा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पढ़ाई के साथ-साथ जिनिशा सहशैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी बहन और चचेरे भाई-बहनों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी हैं। जिनिशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची की प्रेरणा तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उनका लक्ष्य आईएफओ और जेईई मेन्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अमेरिका के प्रतिष्ठित एमआईटी कॉलेज में उच्च शिक्षा हासिल करना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!