उदयपुर। शहर से सटे बड़गांव क्षेत्र में गत दिनों रात्रि के समय सूने मकान के ताला तोड़कर चोर सोनी चांदी के जेवरात, नगदी व दुपहिया वाहन चुरा ले गए।
पुलिस के अनुसार थोबावाड़ा झाड़ोल हाल रामगिरी बड़गांव निवासी धर्मेन्द्र मेघवाल पुत्र मेघराज मेघवाल ने बड़गांव थाने में दी रिपोर्ट में बताया िक गत 29 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य रात्रि के समय रामगिरी स्थित उसके सूने मकान का अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर भीतर से सोने चांदी के जेवरात, नगदी व मोटरसाइकिल चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विद्युत टांसफार्मर से तेल व सामान चोरी
झाड़ोल के विद्युत सहायक अभियंता नरेश कुमार पुत्र प्रतापलाल निवासी भामठी फलासिया ने झाड़ोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गत 11 अगस्त को रात्रि के समय अज्ञात चोर ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल व अन्य सामान चुरा ले गए।
वाहन चोरी
मावली निवासी महित सिहाल पुत्र कमलेश सिहाल की कार गत 31 अगस्त की रात्रि में मावली से चोरी हो गई। अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी तरह जावरमाइंस स्थित ओडा फला फूटी तलाई निवासी खेमराज पुत्र रतनलाल मीणा की मोटरसाइकिल गत 28 अगस्त को ओड़ा फुटीतलाई से चोरी हो गई। सविना में भुवाड़ा सायला जालौर निवासी अर्जुनकुमार पुत्र लालाराम चौधरी की मोटरसाइकिल 30 अगस्त को चोरी हो गई।
दुकान से सामान चोरी का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर सौंपा
उदयपुर। शहर के सेलिब्रेशन मॉल के पीछे एक अपार्टमेंट के पास दुकान का शटर तोड़कर भीतर से लाखों रुपए कीमत का सामान चुराने के मामले में शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शिवनगर कॉलोनी सुखेर निवासी मोहनसिंह पुत्र बालूसिंह राजपूत ने गत 24 अगस्त को सेलिब्रेशन मॉल के पीछे एरिस्टो अपार्टमेंट के पास महाप्रज्ञ रोड पर स्थित उसकी दुकान का शटर तोड़कर भीतर केश काउंटर में रखे 60 हजार 600 रुपए कम्प्यूटर प्रिंटर, सीपीयू घडिया परफ्यूम सेलो की बोतले व अन्य कीमती सामान चोरी होने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पायेरी भीलवाड़ा हाल कलालवाड़ी आयड़ भूपालपुरा निवासी मोहममद आरीफ पुत्र मोहम्मद उमर को गिरफ्तार शनिवार को अदालत में पेश किया जहां उसे तीन सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।
