उदयपुर, 2 अगस्त। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र की ओर से शुक्रवार को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल बड़गांव में कक्षा 9वीं से 12वीं में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। केन्द्र अध्यक्षा डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल के रीजन-4 के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ थे, जबकि विशिष्ट अतिथि जोन चेयरपर्सन आशीष जैन, राकेश बाफना एवं कोमल भंडारी थे। समारोह में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में श्रेष्ठ परिणाम से उत्तीर्ण होने वाले जरूरतमंद कुल 27 विद्यार्थियों को केन्द्र की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की गई। समारोह को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या वंदना गलुंडिया ने कहा कि बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उत्साहवर्धन करने वाली जज्बा वीरा पहली संस्था है जो इस विद्यालय तक पहुंची है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आपके प्रोत्साहन से बच्चे अच्छा परिणाम देंगे। इस अवसर पर केन्द्र के नरेन्द्र-हंसा हिंगड़ की ओर से महाविद्यालय स्तरीय छात्रवृत्ति हेतु प्रथम वर्ष की छात्रा पूर्वा भाटी को ग्यारह हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने जज्बा वीरा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुमन भंडारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आजाद खमेसरा, बिंदु कोठारी, ललिता बापना, किरण जैन, कल्पना भंडारी, अर्चना राठौड़, तृप्ति झा, सपना मेहता का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद साधना कोठारी ने ज्ञापित किया।
जज्बा वीरा की ओर से श्रेष्ठ परिणाम देने वाले 27 छात्रों को प्रदान की छात्रवृत्ति
