भावी उद्यमियों को औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं व ऋण सुविधाओं की दी जानकारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 28 अप्रेल। जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केन्द्र परिसर में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एक सौ से अधिक भावी उद्यमियों व युवा बेरोजगारों ने भाग लेकर औ़द्योगिक प्रोत्साहन संबंधी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
शिविर में उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक आर.के.आमेरिया ने उद्यम संबंधी विभिन महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों के साथ ऋण सुविधाओं के बारे में बताया। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिविर में मुख्यतः उद्योग सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से संबंधित योजनाएं, उद्यम रजिस्ट्रेशन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अधिनियम 2019, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2023, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, हस्त रिप्स-2022 योजना, फर्म पंजीयन, आयात-निर्यात कोड़ जारीकराने, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने संबंधी आदि जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!