दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा, एक बाल अपचारी डिटेन, 03 मोटरसाइकिल बरामद

थाना गोवर्धनविलासः-प्रार्थी कन्हैया लाल पिता उदय लाल निवासी 03 बटटा, राहाबो, सेक्टर 14, थाना गोवर्धनविलास उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 07.04.2021 को मैने मोटरसाइकिल सेक्टर 14 मंेघर के बाहर खडी की थी। रात्रि के समय कोई अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। वगैरा पर रिपोर्ट परप्रकरण संख्या 119/21 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकाश शर्मा के निर्देशानुसार रोशन पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व श्री भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में संजीव स्वामी थानाधिकारी, गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 119/21 धारा 379 भादस में एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को डिटेन किया गया।डिटेन शुदा विधि से संघर्षरत बाल अपचारी की निशादेही से चोरी की गई 03 मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!