उदयपुर। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरण मगरी सेक्टर 4, उदयपुर, प्रधानाचार्य कमलेन्द्र सिंह राव ने बताया की जोधपुर में आयोजित विद्या भारती संस्थान राजस्थान की क्षेत्रीय जुडो, कुराश प्रतियोगिता 2026-27 में विद्यालय के भैया श्री राहुल रावत (60 किग्रा), बहिन सुश्री दीपिका (44 किग्रा), कशिश (48 किग्रा), 19 वर्ष आयु वर्ग में अर्पित (73 किग्रा), सुलोचना (40 किग्रा), 17 वर्ष आयु में और हनी (23 किग्रा) ने जुडो में और कोमल ने (24 किग्रा) 14 वर्ष आयु वर्ग में गोल्ड मैडल प्राप्त किया, वही मुकुल, शोर्यवीर, प्रतिक किर्तिराज, सिया ने जुडो में और भूमिका ने कुराश में सिल्वर मैडल प्राप्त कर विद्यालय को गोरवान्वित किया। गोल्ड मैडल प्राप्त भैया बहिन दिनांक 22 सितम्बर से आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रांची जायेंगे।
विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के भैया बहिनों का जलवा 7 गोल्ड एवं 6 सिल्वर
