कालीवास पंचायत में लोगों को शौचालयों की ट्वीन पिट तकनिक के बारे में किया जागरूक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजसमंद। समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार कालीवास में भंगार हो रहे स्वच्छता मिशन के रथ, एक भी दिन उपयोग नहीं व शौचालयों में बाहरी दिखावे पूरे, टैंक की क्षमता अधुरी शीर्षक से समाचार से प्रकाशित हुआ, जिसमें स्वच्छता अभियान चलाने के लिये साईकिल पर निर्मित कचरा गाड़िया उपलब्ध कराने व उनके एक भी दिन काम में नही लियें जाना बताया गया था। इस संबंध में आज खण्ड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण गोपाल कृष्ण यादव, लेखाकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण केशव सांचीहर ने कालीवास गावं के ग्रामीणों को शौचालय की ट्वीन पिट तकनिक के बारे में ईटो से प्रयोग विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं बताया की इस शौचालय में प्रयोग होने वाले गड्ढे विशेष तकनिक से निर्मित किये गये है जिसमें दो गड्ढे बनाये गये जिनमें से एक गड्ढा भर जाने पर दुसरे गड्ढे को चौंबर से जोड दिया जाता है, जब तक दुसरा गड्ढा भरता है तब तक पहले गड्ढे में सोना खाद तैयार हो जाती है। जिसे खाली कर खाद को उपयोग में ले लिया जाता है, यह क्रम निरतंर जारी रहता है एवं एक हमेंशा मल के लिये उपयोग लिया जाता रहता है। दोनो गड्ढे एक साथ कभी नही भरते है।

ग्रामीणो द्वारा गड्ढो की तकनिकी जानकारी के बाद बताया गया की हमें सिर्फ सेप्टिक टैंेक शौचालयों की जानकारी ही थी इसलिये इस सामूदायिक शौचालय के साथ बने छोटे गड्ढे देख हमें लगा की ये जल्द ही भर जायेगे परन्तु आज आप द्वारा दी गई जानकारी से सतुंष्ट है एवं इस ट्वीन पिट तकनिक के बारे अन्य ग्रामीणों को जागरूक करेंगें।

खण्ड समन्वयक गोपाल कृष्ण यादव ने ग्रामिणों को बताया की ग्राम पंचायत द्वारा साईकिल निर्मित कचरा वाहन क्रय नही किया है, पंचायत में भंगार के रूप में पड़ा वाहन किसी विक्रेता द्वारा सेंपल के रूप में यहां रखवाया गया है जिसे वह पुनः लेकर नही गया है। वर्तमान में पंचायत मे कचरा संग्रहण वाहन किराये पर लगाया गया है जो गावं मे प्रतिदिन कचरा संग्रहण का कार्य करेगा। केशव सांचीहर ने लोगो कचरा कचरा संग्रहण वाहन में ही डालने की अपिल की एवं बताया की दान-दाता के माध्यम से भी स्थाई कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध करवाने हेतु भी प्रयास किये जा रहें है एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान भी पिछले सप्ताह भ्रमण कर पंचायत के लोगो को स्वच्छता के लिये प्रेरित कर समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान ग्राम विकास मंजु यादव,सरपंच वगतराम गमेती, एवं हकमा जी डांगी, लेहरी गमेती, प्रताबी बाई, तलसी बाई, तलसी गमेती, सुनकी बाई गीता बाई, श्रीवली बाई, हेमा बाई, करिश्मा बाई, मुजु बाई, जितेन्द्र जी, अजित सिंह आदी मोजुद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!