डूंगरपुर: जिले की चौरासी थाना पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब की 257 बोतलें बरामद कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रिजवाना खान ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में गोरादा घाटा के निकट नाकाबंदी की गई। इस दौरान डूंगरपुर की ओर से एक कार को रोककर तलाशी लेने पर उसकी सीट के नीचे बॉक्स में विभिन्न ब्रांड की 257 बोतल भरी हुईं पाई गईं। पुलिस ने कार चालक झुंझुनू निवासी विक्रम पुत्र मोतीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत करीब दो लाख 50 हजार रुपए बताई गई।
कार से ढाई लाख की अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
