कार से बरामद 40 लाख का अवैध सोना, 65 हजार नकद भी मिले

उदयपुर,02 अप्रेल(ब्यूरो)। जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को एक कार से चालीस लाख रुपए कीमत का अवैध सोना तथा 65 हजार रुपए की नकदी बरामद की। इस मामले में तीन लोगों को डिटेन किया गया है।
खेरवाड़ा थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले भर में नाकाबंदी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर अहमदाबाद की ओर से आ रही एक कार को खेरवाड़ा में रोका गया था। तलाशी ली तो उसमें 545 ग्राम सोना तथा 65 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। सोने एवं बरामद नकदी के वैध कागजात नहीं मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। डिटेन करने वाले युवकों में खेरवाड़ा निवासी हरीश, शंकर सालवी तथा महेश पटेल शामिल हैं। बताया गया कि जब्त सोना चार बिस्किटों के रूप में था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!