खेमपुर में कुमावत प्रीमियर लीग में जनप्रतिनिधियों का सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

समाज की एकता का दिया संदेश

फतहनगर। खेमपुर में श्री कृष्णा गोपाल गौशाला, आमली के तत्वावधान में आयोजित कुमावत प्रीमियर लीग का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कुमावत समाज की ओर से चुनाव में जीत हासिल करने वाले तथा चुनाव लड़ चुके जनप्रतिनिधियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर नगरपालिका प्रतिनिधि राजेश चपलोत एवं ममता चपलोत का समाजजनों की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही आमली सरपंच प्रताप कुमावत, खरताना सरपंच मांगीलाल जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्यजनों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में केशव छाछेड़, मुकेश गाडोलिया, प्यारचंद कुमावत, भगवान कुमावत, भैरूलाल कुमावत सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आयोजन ने समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकजुटता एवं खेल भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!