मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड शनिवारीय बैठक में सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। शनिवार 28/2/26 का मास अंत विशेष शनिवारीय कार्यक्रम में श्रीमती मधु गर्ग के ईश्वर भजन के पश्चात उपाध्यक्ष सूरजमल पोरवाल  ने सदस्यों को विदेश यात्रा एवं होली मिलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मुस्कान क्लब के नए सदस्य अपने अधूरे फॉर्म पूर्ण कर जमा करें तथा कार्ड प्राप्त करने अवश्य आएँ।मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि अंतिम शनिवार होने से फरवरी माह में जन्मदिन मना रहे सदस्यों का तिलक ऊपरणा से बहुमान कर सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई | इसके बाद सभी के मनपसंद खेल हाउजी के दो राउंड खेले गए। प्रथम राउंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः विजय गर्ग, श्रीमती हेमलता एवं श्रीमती संतोष जैन रहे। द्वितीय राउंड में श्री विजय शर्मा, श्रीमती सुमन माथुर, दिनेश मनोत एवं दिनेश तिवारी विजयी रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ श्री जगदीश चंद्र जी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम समाप्त हुआ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!