रंग बरसे भीगे चुनरवाली :सूरों के रंगों से सजेगी मंडली की होली

अशोका पैलेस में होगा विशेष रंगों का उत्सव
उदयपुर। सूरों की मंडली की ओर से 22 मार्च शुक्रवार को शोभागपुरा रोड स्थित अशोका पैलेस में शाम 4 बजे से 6 बजे होली मिलन समारोह होगा, जहां शहर के संगीत प्रेमी, गीतकार, गायक और संगीतकार जुटेंगे और होली के रंगों को सूरों से सजाएंगे।
सूरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस दिन होली के त्योहार को सूरों के रंगों में रंगा जाएगा। जिस तरह संगीत में सूर की महिमा होती है, उसी प्रकार रंगों का होली में विशेष महत्व है। ऐसे में सूरों की मंडली के सदस्य होली के रंग सूरों के संग को आधार बनाकर इस दिन को यादगार बनाएंगे।
संगीतकार मन मोहन भटनागर ने बताया कि होली की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, मंडली ने इस उत्सव को बेहद खास बनाने का निर्णय लिया है। इस साल के आयोजन में, संगीत और नृत्य के माध्यम से सभी को होली के मनोरंजन से लाभान्वित होने का मौका मिलेगा।
यह उत्सव इस बार खास होगा जहां संगीत के साथ होली के रंग बिखरेंगे। मुकेश माधवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर का कोई भी संगीत प्रेमी हिस्सा ले सकता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!