अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया
उदयपुर। बजरंग दल के संयोजक की हत्या में नाम सामने आने के बाद हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ के नाई क्षेत्र के एक परिवार को हत्या की धमकी देकर 2.21 करोड़ रुपए की वसूली के मामले में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार किया गया है। उदयपुर की नाई थाना पुलिस प्रोडेक्शन वारंट के जरिए उसे गिरफ्तार कर उदयपुर लेकर आई है।
नाई थानाधिकारी श्यामसिंह रत्नू ने बताा कि सीसारमा निवासी कन्हैयालाल तेली ने दिलीपनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि उसकी भूमि विवाद को लेकर दिलीप नाथ ने शिक्षिका एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हेमलता कांकरिया के माध्यम से उससे 2.21 करोड़ रुपए या दस बीघा जमीन देने के लिए धमकी दी। नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ ने कन्हैयालाल के बेटों का अपहरण किया और सीसारमा ले जाकर उनसे मारपीट की। फोन पर धमकाया कि यदि 2.21 करोड़ रुपए नहीं देगा तो वह उसके बेटों और पोतों को जान से मार देगा। जिससे घबराकर उसने कालारोही स्थित एक प्लॉट को बेचकर तथा साथी नाथू सिंह से मिली रकम को मिलाकर 2.21 करोड़ रुपए हेमलता के माध्यम से उसे दे दिए। पीड़ित ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने उससे दो चेक, दो स्टाम्प तथा दो प्रोबेशनरी नोट भी हस्ताक्षर करवाकर ले लिए थे। आम्र्स एक्ट की धारा के तहत अजमेर जेल में कैद हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ को नाई थाना पुलिस उदयपुर लाई है। इस मामले में जांच तथा सबूत बरामद करने के लिए आरोपी दिलीपनाथ को 27 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सबूत बरामद करने के लिए आरोपी दिलीपनाथ को 27 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ ने हत्या की धमकी देकर वसूले थे 2.21 करोड़
