हिमांशु गुप्ता’ ने एवरेस्ट बेस कैंप पर फैलाया होटल एसोसिएशन उदयपुर का परचम

उदयपुर। होटल एसोसिएशन के अधिशासी सदस्य ’हिमांशु गुप्ता’ ने एवरेस्ट बेस कैंप पर होटल एसोसिएशन उदयपुर का परचम फहराया।
एसोसिएशन अध्यक्ष धीरज दोषी ने बताया कि हिमांशु गुप्ता पहले होटल अधिशासी सदस्य हैं जो एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचे हैं। पर्यटन में हुए बदलाव और कोरोना के बाद नए-नए स्थलों को देखने की जो शुरुआत युवाओं में हुई है इस जज्बे के साथ हिमांशु गुप्ता और उनके तीन मित्र एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा पर रवाना हुए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर होटल एसोसिएशन हिमांशु गुप्ता को बधाई देते हैं और उनके उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!