उदयपुर। रानी रोड़ स्थित सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विशेष पूजा अर्चना कर श्रृंगार धराया गया। दाधीच ने बताया कि इस मौके पर महाकालेश्वर संत भोलेनाथ जी, लहरनाथ जी, ओगड़ी माई की विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि प्रातःकाल से शिव भक्त दर्शनार्थ मंदिर पहुंचने लगे। भक्तों द्वारा सभामण्डप में स्थित घट के माध्यम से भगवान महाकालेश्वर को जल अर्पण कर पूजा पाठ की गई। प्रन्यास सचिव ने बताया कि कल से श्रावण मास शुरू हो रहा है जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है हर वर्ष होने वाले श्रावण महोत्सव परम्परागत व विधि विधान से होंगे। भक्तो के लिए हर सोमवार को विशेष दर्शन की व्यवस्था की जाएगी जिससे दर्शनार्थियो को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महाकालेश्वर में मनाई गुरू पूर्णिमा
