उदयपुर : गुजरात सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर कुंवर बावलिया शनिवार को अजमेर पहुंचे। अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात सरकार में जल संसाधन, जल आपूर्ति, खाद्य नागरिक आपूर्ति, पशुपालन एवं ग्रामीण आवास मंत्री कुंवर जी भाई मोहन भाई बावलिया ने इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए डॉक्टर मनोज कुमार बहरवाल ने बताया कि मंत्री बावलिया ने एक कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि डिजिटलाइजेशन के इस दौर में पुस्तकों का लेखन एवं पठन-पाठन काबिले तारीफ है। मंत्री ने कहा कि पुस्तकों के लेखन में राष्ट्रवाद का भाव और भारत के भाव का होना अनिवार्य है। वर्तमान सांस्कृतिक संक्रमण के दौर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ जैसी पुस्तक निश्चित रूप से समाज और पाठकों में भारत के स्वत्त्व का और स्वदेशी जागरण का काम करेंगे। इस अवसर पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी भी उपस्थित थे।
अजमेर पधारे गुजरात के कैबिनेट मंत्री बावलिया
