उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के उदयपुर प्रवास के अवसर पर शोभागपुरा स्थित कबीर बाग पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ महामंत्री देवीलाल सालवी पंकज बोराणा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर आपदा प्रदेश संयोजक डॉ जिनेंद्र शास्त्री उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत किरण तातेड जिला मंत्री तुषार मेहता खुशबू मालवीय वरिष्ठ पदाधिकारी अर्चना शर्मा कविता जोशी राजकुमारी गन्ना तुलसी नागदा नीरज सामर गजेंद्र भंडारी आदि जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रदेश, जिला, मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व पार्षद तथा शक्तिकेंद्र संयोजकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर मेवाड़ की परंपरा अनुसार आत्मीय स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।
