विद्यापीठ मे डांडिया महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 20 अक्टूबर / जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक प्रबंध अध्ययन संस्थान एवं कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान परिसर में छात्र छात्राओं की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, सुभाष बोहरा, डॉ. हिना खान, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. रचना राठौड़, डा. सुनिता मुर्डिया, डा. नीरू राठौड़ ने माताजी की पूजा-अर्चना कर किया । समारोह में विद्यार्थियों के साथ संकाय सदस्यो ने भी  पारम्परिक परिधान में गुजराती, राजस्थानी गीतों पर जमकर गरबा व डांडिया किया। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रो. सारंगदेवोत ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि नवरात्र के नौ दिन शक्ति अर्जित करने के दिन हैं। युवाओं का आव्हान किया कि वे भारतीय संस्कृति को आने वाले समय में संरक्षित रखें। आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति का कायल है। हर त्यौहार को उत्सव के रूप में मनाएं लेकिन ध्यान रहे कि किसी की भावना आहत न हो। यह एक जीवंत और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण त्यौहार है। गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्य रूपों और देवी के विभिन्न रूपों की उत्कट पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह एक खुशी का अवसर है जो नृत्य, गीत और भक्ति द्वारा एकता और आध्यात्मिकता की भावना को बढ़ावा देता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!