उदयपुर. वेद समाज के युवा संगठन की ओर से समाज के लोगों के लिए तैयार किए गए साल 2024 के कैलेंडर का विमोचन असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया। इसी दौरान एक अन्य कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने भी कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान वेद समाज जनों ने सामाजिक कार्य के लिए वेद समाज को जमीन आवंटित कराने की मांग रखी। इस मौके पर युवा संगठन संरक्षक महेंद्र वेद, अध्यक्ष दीपक वेद, उपाध्यक्ष लोकेश वेद, सचिव प्रकाश वेद आदि मौजूद रहे।
असम के राज्यपाल ने किया वेद युवा संगठन के कैलेंडर का विमोचन
